होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

धनतेरस पर इन चीजों करें खरीददारी, होगी धन की बरकत

By Astro panchang | Oct 25, 2019

बाजारों की रौनक ने दीवाली के आने का संकेत दे दिया। दीवाली धनतेरस के दिन से शुरू हो जाती है। धनतरेस कार्तिक मास की कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन खरीददारी का खास महत्व होता है तो आइए हम आपको कुछ ऐसे खास चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में लाने से न केवल धन में बरकत होगी बल्कि आप साल भर सेहतमंद भी रहेंगे। 
 
पान के पत्ते भी हैं जरूरी
ऐसी मान्यता है कि पान के पत्तों में देवताओं का वास होता है इसलिए धनतेरस के दिन पान के पत्ते जरूर खरीदें। पान के पत्ते बहुत शुभ होते हैं और इन पत्तों की पूजा से देवता प्रसन्न होते हैं। इसलिए पान के पत्तों को पूजा में जरूर शामिल करें।
 
सुपारी का भी करें इस्तेमाल
सुपारी को बहुत शुभ माना जाता है। इसे वरूण, यम, इंद्र और ब्रह्मदेव का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन सुपारी खरीद कर उसकी पूजा करें। पूजा के बाद सुपारी को तिजोरी में रख दें। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
 
उल्लू की तस्वीर
उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है इसलिए घर में तिजोरी के बाहर उल्लू की फोटो चिपका दें। उल्लू की फोटो लगाने से घर में पैसा आता है। 
 
साबुत धनिया भी है उपयोगी
धनतेरस की पूजा साबुत धनिया का बहुत महत्व होता है। साबूत खरीद कर उसे अच्छे से साफ कर लें फिर लक्ष्मी जी और धन्वंतरि भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। पूजा के बाद कुछ धनिया अपने घर के बगीचे में उगने के लिए लगा दें और बाकी को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें।
 
कपूर से मन होगा शांत
कपूर जलाने से मन शांत रहता है और घर पवित्र बना रहता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। धनतेरस के दिन कपूर से भगवान कुबेर, धन्वंतरी और लक्ष्मी जी की पूजा करें। कपूर जलाने से घर में धन की वर्षा होती और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
 
बताशों से होगी धन की बरसात
बताशे लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं इसलिए महालक्ष्मी की पूजा में बताशे को जरूर शामिल करें। धनतरेस और दीवाली की पूजा में लक्ष्मी को भोग बताशे का भोग लगाएं आपको लाभ होगा। साथ ही चंद्रमा का सम्बन्ध बताशे से भी है इसलिए बताशे का भोग लगाने से चंद्रमा भी प्रसन्न होंगे।
 
खील खरीदें
मां लक्ष्मी पूजा में खील का भोग जरूर लगाएं। पूजा के दौरान भोग लगाए गए खीर को अगले दिन मछलियों को खिला दें। साथ ही बचे हुए खील को एक कपड़े में बांध कर अपने घर में मौजूद भंडार घर में रख दें। इस तरह का उपाय करने से घर में समृद्धि आती है।
 
घर में लाएं दीप
धनतेरस के दिन दीए जरूर खरीदें। मिट्टी के दीए खरीदें और उन्हें साफ कर पवित्र मन से जलाएं। यह आपके घर के लिए न केवल शुभ होते हैं बल्कि घर के सदस्यों को अकाल मृत्यु से भी बचाते हैं।
 
धनतेरस पर न खरीदें ये सामान 
धनतरेस के दिन सामान खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि केवल सौभाग्य बढ़ाने वाले सामान ही खरीदें। धनतेरस के दिन किसी भी तरह का वाहन न खरीदें। साथ ही कांच का सामान खरीदना भी आपके लिए अच्छा नहीं होगा। धारदार सामान जैसी कैंची और चाकू की खरीददारी से भी बचें। इसके अलावा काले रंग का कोई सामान न खरीदें।
 
प्रज्ञा पाण्डेय
 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.