होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: 3BHK के घरों में फॉलो करें ये वास्तु टिप्स, खुशियों से भरा रहेगा आपका घर

By Astro panchang | May 04, 2024

हम सभी के लिए घर एक ऐसी जगह होती है, जहां पर जाकर हम सभी सुकून का एहसास करते हैं। हम सभी यह चाहते हैं कि घर में हमेशा पॉजिटिविटी का एहसास हो। लेकिन ऐसा तभी संभव हो सकता है, जब घर को सजाने के लिए दौरान कुछ छोटी-छोटी चीजों व बातों को ध्यान में रखा जाए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक हर दिशा की अपनी एक एनर्जी होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आपको इन दिशाओं के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

इसके साथ ही अपने घर को भी जरूर देखना चाहिए। वर्तमान समय में लोग 3 बीएचके में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। घर के हर सदस्य का अपना अलग कमरा होता है। इस तरह से घर ज्यादा बड़े नजर आते हैं। इसलिए आपको हर कमरे की और उसकी दिशा को ध्यान में रखते हुए वहां पर चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप 3बीएचके के घर में भी फॉलो कर सकते हैं।

सभी कमरों को न बनाएं बेडरुम
जब लोग 3बीएचके का घर लेते हैं तो सभी कमरों को बेडरूम बना देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा किसी एक कमरे को मास्टर बेडरूम बनाना चाहिए। कई बार लोग बार-बार अपना बेडरूम बदलते रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से जीवन में स्टेबिलिटी नहीं आती है। इसलिए प्रयास करें कि घर के एक कमरे को ही मास्टर बेडरूम बनाएं। वहीं घर का सबसे बड़ा कमरा कभी भी बच्चों या मेहमानों के लिए नहीं रखना चाहिए।

ऐसा हो घर का मुख्य द्वार
यदि आपका भी घर 3बीएचके घर है, तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के सभी दरवाजों से मुख्य द्वारा सबसे बड़ा होना चाहिए। इतना ही नहीं अगर मुख्य द्वार दो पल्ले का होता है, तो काफी अच्छा माना जाता है। मुख्य द्वार को लकड़ी का बनवाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मकता आती है।

बंद न करें खिड़कियां
3बीएचके घर बड़े होने के कारण उसकी खिड़कियां हमेशा बंद रखते हैं। या फिर उन खिड़कियों पर भारी-भरकम परदे लगाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आप जिस भी कमरे में सोते हैं, उसकी पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की खिड़कियां जरूर खोल लेनी चाहिए। अगर पूरा दिन खिड़कियां खोलकर नहीं रख सकते हैं, तो सुबह-शाम खिड़की खोल सकते हैं। क्षिण-पश्चिम दिशा की खिड़की को बंद रखने का प्रयास करें। आपके घर की एंट्री दक्षिण-पश्चिम दिशा के दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.