होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कैसा रहेगा मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021

By Astro panchang | Dec 07, 2020

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -   

जनवरी 
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जनवरी माह मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा।  साल की शुरुआत में कुंडली में कार्यक्षेत्र के स्वामी बुद्ध और सूर्य के साथ विराजमान होकर शुभ संयोग बना रहे हैं।  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य और बुध के एक साथ आने से बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि व आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। बिज़नेस वालों के लिए भी यह बहुत अच्छा कह सकते हैं।  केंद्र का स्वामी, त्रिकोण के स्वामी के साथ ही केंद्र त्रिकोण योग बना रहा है जिससे व्यापारी जातकों को बिज़नेस में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही पराक्रम के स्वामी का अपने घर में बैठना व पराक्रम के स्थान को देखना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। इस दौरान आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ होगा। 

फरवरी 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी माह भी आपके लिए अच्छा जाने वाला है।  इस समय आपको व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।  कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है।  अगर विदेश जाना चाहते हैं तो प्रयास करते हैं, सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान आपको विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।  

मार्च 
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मार्च माह में मिथुन राशि के जातकों को कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान लाभ मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोग इस माह अपने कार्य में अच्छी वृद्धि देखेंगे। कार्यक्षेत्र पर सूर्य की दृष्टि का पड़ने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।  हालाँकि, यह समय बिज़नेस और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान वैवाहिक दम्पतियों के बीच में कड़वाहट या मनमुटाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मार्च का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।  गुस्से के कारण बिज़नेस में हानि हो सकती है। 
 

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021


अप्रैल 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल माह मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते। मंगल और राहु का उसी घर में बैठना और चंद्रमा का द्वादश होना, आपके मन को चंचल बनाएगा। इस दौरान आपको किसी काम में आपको स्थिरता नहीं मिलेगी, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तो समय ठीक रहेगा लेकिन व्यापारियों को अपनी योजना बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस महीने आपको पारिवारिक जीवन में भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  इस दौरान आपके निजी जीवन और घर में अशांति पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने प्रोफेशनल लाइफ को अपने निजी जीवन से अलग रखें। आर्थिक दृष्टि से भी समय बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं।  स्वास्थ्य की दृष्टि से अप्रैल महीना मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर हो सकता है।

मई 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। खासतौर पर व्यापार करने वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार के घर में मंगल का बैठना और मंगल का चंद्रमा को देखना एक लक्ष्मीनारायण योग बनाएगा, जिससे आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आपको पिछले कुछ समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है तो आपके नुकसान इस महीने पूरे हो जाएंगे। मई महीने में आपको धन लाभ हो सकता है।  इसके साथ ही आप इस समय अपनी नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। इस महीने मिथुन राशि वालों के लिए विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। इस समय आप विदेश जाने के लिए प्रयास कर सकते हैं और आपको इसमें सफलता मिलेगी। एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करने वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको विशेष लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ना बहुत अच्छा कह सकते हैं और ना ही बहुत खराब। भाग्येश का कर्म के स्वामी के साथ उच्च का त्रिकोण में हो करके बैठना भाग्य को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला योग बना देता है।  नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।  अगर नौकरी की तलाश में हैं तो जॉब मिलने की अधिक संभावना है। 
 

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021


जून 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जून का महीना भी मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को भी जून महीने में बिजनेस में बहुत लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र मेंं अच्छा विस्तार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ग्रोथ, इंक्रीमेंट और प्रमोशन संबंधी योग भी बनते नजर आ रहे हैं।  स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं रहने वाला है क्योंकि शनि का बारहवें भाव में चंद्रमा के साथ बैठना और उसकी दृष्टि रोग के घर पर पड़ना आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं में उलझा सकता है। इस दौरान आपको कफ,जुखाम, खांसी या गले संबंधी प्रॉब्लम हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

जुलाई 
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको इस माह में सतर्क रहना होगा। व्यापार करने वालों के लिए बिज़नेस में घाटा मिलने का संकेत मिल रहा है। साझेदारी करने का समय नहीं है आपको इसे टाल देना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको बाजार की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र वालों के लिए काम में रुकावट आएगी और बड़े अधिकारी से दिक्कतें बाधाएं उत्पन्न होंगी। जहां तक हो सके आप अपने सहयोगी से संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।

अगस्त 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि और बिज़नेस का विस्तार होने की संभावनाएं हैं। जिससे आपके पैसे की वृद्धि होगी। विदेश जाने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा अगर प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहने वाला है।

सितंबर 
मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सितंबर माह आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा। व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा। कार्य क्षेत्र वालों के लिए भी उन्नति का समय रहेगा। शुक्र और बुध का त्रिकोण में जाकर के केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना सूर्य सुख का स्वामी होकर के करियर को देखना एक बहुत अच्छा समय आपके लिए बनाने वाला है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए भी कहे तो यह बहुत अच्छा रहेगा।

अक्टूबर 
वार्षिक राषिफल 2021 के अनुसार अक्टूबर का समय मिथुन राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके साथ ही यह माह बिजनेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। यह माह आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। दरअसल सप्तम का स्वामी का इस समय अष्टम में होगा जो वैवाहिक जीवन में झगड़े, दोनों के बीच में मन मुटाव लेकर आएगा। विदेश जाने का जो प्रयास कर रहे हैं वह अपना प्रयास जारी रखें, यही सफलता का समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो सही समय नहीं कह सकते हैं। मानसिक टेंशन, तनाव तथा मन चंचल बना रहेगा।
 

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021


नवंबर 
मिथुन वार्षिक राषिफल 2021 के अनुसार नवंबर माह में परिस्थिति में बदलाव होगा। व्यापार के लिए तो बहुत अच्छा रहेगा लेकिन नौकरीपेशा वालों के लिए यह बराबरी वाला समय नहीं होगा। जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं और जिसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। ओवर ऑल स्वास्थ्य उत्तम, लेकिन पैसे में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

दिसंबर 
वार्षिक राषिफल 2021 के अनुसार दिसंबर माह मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस महीने में शुक्र भी वक्री रहेंगे, लेकिन वक्री शुक्र भी आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देने वाले होंगे क्योंकि कार्यक्षेत्र के स्वामी का त्रिकोण में जा करके बैठना बिज़नेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। आपको करियर में ऊंचाई मिलेगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। प्रेमियों को भी इस समय संभलकर रहना होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.