जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021

जानिए कैसा रहेगा कन्या राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको अगले साल यानि वर्ष 2021 का कन्या राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा -      


जनवरी

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष की शुरूआत कन्या राशि वालों के लिए भी बहुत अच्छी रहेगी।  जनवरी की शुरुआत कन्या लग्न से ही हो रही है, इसके साथ ही जनवरी में लग्न व कार्यक्षेत्र का स्वामी होकर के बुध का सूर्य के साथ सुख स्थान में बैठना एक आदित्य योग बना देता है।  इससे आपको कार्य व करियर में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ने से कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ का योग बनेगा।  इसके साथ ही यह समय वैवाहिक जीवन व व्यापार करने वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए भी समय उत्तम और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


फरवरी

वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार फरवरी माह में सुख के घर में चार ग्रहों का एक चतुर ग्रही राजयोग बना रहे हैं जिसके चलते आपके भाग्य और कर्म का दृष्टि संबंध होगा। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा जिसका लाभ आपको करियर में मिलेगा। बिज़नेस करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, अपने बिजनेस में विस्तार करने की योजना पर काम कर सकते हैं। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं वे इस समय प्रयास कर सकते हैं।  इस समय विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं। धन की दृष्टि से भी कन्या राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा और रुका धन भी आपको मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय उचित है। प्रेमियों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।  


मार्च
कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार मार्च महीना भी कन्या राशि वालों के लिए ठीक रहने वाला है। व्यापार करने वालों को इस दौरान व्यापार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा इससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य कुंभ राशि में सुख के घर में शुक्र के साथ एक सुख देने वाला योग बनाएगा जिससे यह समय कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम रहेगा।  प्रेमी जातकों के लिए भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है। इस समय प्रेमियों को अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहने वाला है, धन लाभ का योग है।  हालाँकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का समय रहेगा इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
 

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला साल 2021


अप्रैल
कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अप्रैल का महीना भी आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों को भी इस महीना अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अप्रैल में आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति का योग बनता दिखाई दे रहा है।  भाग्य का स्वामी सूर्य का राशि परिवर्तन कर मीन राशि में आना व शुक्र के साथ बैठना सुख का एक अच्छा योग बना देता है। धन की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस दौरान संपत्ति में बढ़ोतरी देखने मिल सकती है और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। लेकिन प्यार करने वालों के लिए इस महीने  कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच में मतभेद व झगड़ा हो सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

मई
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए मई माह अच्छा रहेगा। लग्न में शनि का मकर में बैठना एवं सूर्य का राशि गोचर करके सुख के घर में उच्च का होना कर्मेश व भाग्येश के साथ बैठना एक आदित्य योग व केंद्र त्रिकोण का राजयोग बन जाएगा। इसके प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार व प्रेम के लिए भी समय शुभ संकेत दे रहा है। प्रेमी जातक अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकेंगे। वहीं परिवार वाले सुख व शांति की अनुभूति करेंगे। लेकिन व्यापार व वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना बहुत अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि व्यापार के घर पर शनि की दृष्टि पड़ना उस घर का स्वामी चंद्रमा का बारहवे भाव में होना मन को बेचैन करेगा। जिसके चलते विचारों में मतभेद हो सकता है। जो आपके वैवाहिक जीवन व व्यापार के लिए सही नहीं रहेगा। धैर्य से काम लेना होगा।
 

इसे भी पढ़ें: जानिए कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल 2021


जून
कन्या राशिफल 2021 के अनुसार जून का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। कन्या लवर्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। धन के लिए भी उत्तम समय है और धन लाभ होगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय को उत्तम नहीं कह सकते हैं। शनि चंद्रमा का विष योग व शनि की दृष्टि हेल्थ के घर पर पड़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कह सकते। शनि का भी वक्री होना व बृहस्पति का भी इसी महीने में वक्री होना, शुभ फल देने वाला होगा। लेकिन शनि का वक्री होना स्वास्थ्य व करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव बनाने वाला होगा।

जुलाई
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार जुलाई का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा कह सकते हैं क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि में बैठना व मंगल का शुक्र के साथ प्रेम के घर में एक योग बनाना, प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय रहने वाला होगा। वहीं व्यापार वालों के लिए भी अच्छा समय, लेकिन कार्य क्षेत्र वालों के लिए संघर्षमय रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय के दौरान धैर्य व ध्यान के साथ काम करने की जरूरत होगी। इस समय आपको अपने काम को गंभीरता से लेना होगा। अपने उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करें अन्यथा आपको उनका रोष झेलना पड़ सकता है। जिसके कारण कार्यक्षेत्र के प्रति मन अशांत रहेगा।

अगस्त
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अगस्त का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार व नौकरीपेशा वालों के कार्य क्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट संबंधी योग बनते दिखायी दे रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में सुख के घर में बुध के साथ बैठना एक आदित्य योग बनाएगा, जो आपके करियर को चमकाने वाला योग बनाएगा। इस समय आपको कार्य में अच्छा लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी धाक बनेगी। बृहस्पति का वक्री होकर के कुंभ राशि में बिज़नेस के घर को देखना व प्रेम के घर पर दृष्टि डालना, प्यार बिजनेस वालों के लिए भी यह समय अच्छा जाने वाला होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धन के लिए समय शुभ संकेत दे रहा है। विदेश जाने वालों के लिए भी प्रयास करने पर सफलता मिलती नजर आ रही है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम, पढ़ाई में सफलता का योग है।

सितंबर
कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार सितंबर का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा इसका संकेत मिल रहा है। लग्न का स्वामी बुध का शुक्र के साथ सुख के स्थान में एक नीच भंग राजयोग बनाना व वक्री बृहस्पति का भाग्य में बैठकर प्रेम व पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना, प्रेम व पराक्रम के लिए अच्छा समय बनाएगा। सूर्य का गोचर करके अपने घर में आना व पराक्रम का स्वामी होना। व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा परिणाम देगा, जिससे आपके धन में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। विदेश संबंधी योग भी बन रहे हैं।

अक्टूबर
कन्या वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार अक्टूबर का समय कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि लग्न का स्वामी बुध सुख का स्वामी बुध का त्रिकोण में जाकर के एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा।  इससे नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ योग बनेंगे। लेकिन बिजनेस वालों के लिए थोड़ा संघर्ष वाला हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, लेकिन धन के लिए भी समय अच्छा नहीं रहेगा। धन का अपव्यय हो सकता है। इसके साथ ही आपको इस समय निवेश करने से भी बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी यह समय दोनों के बीच में मतभेद करवाने वाला बन सकता है।

नवंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा जाने वाला है। इस समय व्यापार व कार्यक्षेत्र दोनों के लिए कई नए  अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार व कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। सूर्य का राशि गोचर करना तुला राशि में आकर नीच का होना थोड़ा आत्मबल आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। इससे आपके मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में भी दोनों के बीच में मतभेद हो सकता है। अकारण ही गुस्सा आ सकता है। परंतु समय धन व स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम है। धन लाभ होगा।

दिसंबर
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार दिसंबर का समय भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य का गोचर हो करके वृश्चिक राशि में सुख के स्थान में धन के स्वामी बुध के साथ बैठना एक बुधादित्य योग बनाएगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी।  बिज़नेस वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा  लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन का अच्छा योग, पराक्रम में वृद्धि, स्वास्थ्य उत्तम और प्रेमियों के लिए भी अच्छा समय शुभ संकेत दे रहा है।
शेयर करें: