Study Vastu Tips: बच्चे का नहीं लग रहा पढ़ाई में मन तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगा फायदा

Oct 16, 2024
Astro Panchang
अक्सर देखा जाता है कि बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में अचानक से मन नहीं लगता है। या पढ़ाई संबंधित चीजों को याद रखने में परेशानी होती है। वहीं आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पटीशन को देखते हुए बच्चे तनाव में भी देखे गए हैं। बच्चों की इन समस्या का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
वास्तु दोष की वजह से बच्चे अक्सर बीमार भी रहते हैं या उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता या आलस्य हावी रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से बच्चे की स्मरण शक्ति और बुद्धि में वृद्धि होती है।
इस रंग की न रखें दीवारें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक जहां पर बच्चे पढ़ाई करते हैं वहां की दीवारों का रंग आसमानी, बादामी, सफेद या हल्का फिरोजी होना चाहिए। इसके अलावा यदि बच्चे की स्टडी टेबल भी इसी रंग की हो, तो ज्यादा अच्छा होगा। स्टडी रूम की दीवारें कभी भी काले, नीले या लाल रंग की नहीं होनी चाहिए। इससे पढ़ाई में नुकसान हो सकता है।
पढ़ाई के कमरे में न रखें ये चीजें