Astrology Tips: Diwali Vastu Tips के अनुसार घर से तुरंत निकालें खंडित मूर्तियां और टूटी घड़ियां

Nov 04, 2026
Astro Panchang
दीपावली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व के आने से पहले ही घरों में साफ-सफाई शुरू हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि घर में सफाई के दौरान हम कुछ चीजों को घर से बाहर निकालने की बजाय उनको घर में रख लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है और घर में दरिद्रता और नकारात्मकता का वास होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपावली से पहले किन चीजों को घर से बाहर करना चाहिए।
इन चीजों को घर से बाहर निकालें
दीपावली पर मां लक्ष्मी क स्वागत के लिए और घर में पॉजिटिव एनर्जी की प्रवाह के लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन अशुभ चीजों को फौरन घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
खंडित मूर्ती और तस्वीरों को करें बाहर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में खंडित मूर्तियां और तस्वीरों को रखना शुभ माना जाता है। इस तरह की तस्वीरों और मूर्तियों के मंदिर में होने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा बाधित होती है। इसलिए दीवाली से पहले किसी पवित्र नदी में खंडित मूर्तियों और तस्वीरों को विसर्जित कर देना चाहिए। या फिर इनको पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।
बंद घड़ियां
घर में बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ियां नहीं रखने चाहिए। इस तरह की घड़ियों को घर में रखने से तरक्की में बाधा और दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए दीपावली की साफ-सफाई के दौरान बंद पड़ी या टूटी घड़ियों को घर से बाहर निकाल दें या उनको ठीक करा लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टूटी या बंद पड़ी घड़ी रखने से परिवार के सदस्यों में बाधा आ सकती है।
पुराने और फटे जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि घर में फटे-पुराने जूते-चप्पल रखने से निगेटिव एनर्जी का संचार होता है। जिसका परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में भूलकर भी फटे-पुराने जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। अगर आपके घर में इस तरह के जूते-चप्पल रखे हैं तो उनको आज ही घर से बाहर निकाल लें।
टूटे बर्तन और कांच के टूट बर्तन
इसके अलावा घर में चटके हुए बर्तन और टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। इसलिए दरिद्रता की समस्या से बचने के लिए इनको फौरन हटा देना चाहिए।