Astrology Tips: घर में पैसों की तंगी से हैं परेशान? ये उपाय लाएंगे Positive Energy और Good Luck

Jun 09, 2026
Astro Panchang
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी हर कोई अपने जीवन में सुख-शांति और पॉजिटिविटी चाहता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में आर्थिक तंगी या तनाव बना रहता है। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में माना गया है कि हमारे आसपास की वस्तुएं और दिशाएं हमारे जीवन में गहरा असर डालती हैं। लेकिन अगर आप घर में फेंगशुई के कुछ आसान और छोटे नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेंगशुई के अनुसार आपके घर का सेटअप कैसा होना चाहिए।
जानें बेडरूम और बेड की सही दिशा
बेडरूम वह जगह है, जहां पर आप दिनभर की थकान को मिटाते हैं। फेंगशुई के मुताबिक आपके सोने के स्थान की व्यवस्था का असर आपकी नींद और मानसिक शांति पर पड़ता है। ऐसे में आपका पलंग हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार के सहारे टिका होना चाहिए। वहीं सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।
आपका बिस्तर हमेशा व्यवस्थित होना चाहिए। जिससे कि लेटते समय आपको कमरा का मुख्य दरवाजा साफ दिखाई देता है। लेकिन पैर दरवाजे की सीध में न हों। बेडरूम में हमेशा हल्की रोशनी और हल्के व शांत रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने वाली चीजें
अगर आपके घर में बिना किसी कारण अक्सर ही लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो इसके लिए फेंगशुई में कुछ असरदार चीजें रखने की सलाह दी गई है। इसमें कपूर, कछुए की मूर्ति और सुगंधित मोमबत्तियां और क्रिस्टल बॉल शामिल हैं। इन चीजों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर के सदस्यों की बीच तालमेल बेहतर होता है। वहीं घर में रंग-बिरंगी मछलियों का एक्वेरियम या बहते पानी का फव्वारा रखना सौभाग्य को आकर्षित करता है।