Sawan Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले बाहर निकाल फेंकें ये खराब चीजें, दिखेंगे चमत्कारिक बदलाव

Jul 07, 2025
Astro Panchang
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। इस बार 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। ऐसे में आपको भी इसकी तैयारी शुरूकर देनी चाहिए। सबसे पहले तो घर के सभी दिशाओं की साफ-सफाई शुरूकर देना चाहिए। अपने घर से फालतू का सामान हटा दें। श्रावण माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में घर में भगवान शिव की पूजा करने से घर में नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं अगर आपके घर में फालतू का सामान रखा होगा, तो इस ऊर्जा के प्रवाह में बाधा पैदा होती है। इसलिए जरूरी है कि सावन महीने की शुरूआत होते ही अपने घर की साफ-सफाई कर लें और फालतू या फिर पुरानी या टूटी हो चुकी चीजों को हटाकर बाहर कर दें।
सूखे, मुरझाए या कांटेदार पौधे
सूखे या मुरझाए हुए पौधे घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है। वास्तु के मुताबिक यह पौधे जीवन ऊर्जा को बाधित करते हैं। खासकर तुलसी का पौधा यदि सूख जाए, तो इसको फौरन हटा देना चाहिए। आपको सूखे, मुरझाए या कांटेदार पौधों की जगह मनी प्लांट, तुलसी और एलोवेरा आदि के पौधे लगाने चाहिए। यह पौधे लगाने से व्यापार और नौकरी में प्रगति का मार्ग खोलते हैं।
टूटी-फूटी और खंडित मूर्तियां
कभी भी घर में चटका हुआ बर्तन, टूटा हुआ शीशा, टूटी-फूटी मूर्ति या फिर टूटा फ्रेम नहीं रखना चाहिए। यह आर्थिक, मानसिक तनाव और रिश्तों में दरार लाता है और वास्तु दोष बढ़ता है। इस तरह की चीजें होने से लक्ष्मी जी का वास बाधित होता है। इसलिए टूटी हुई मूर्तियों को मिट्टी या फिर नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। वहीं फूटे बर्तन और टूटा शीशा फौरन बदल देना चाहिए। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
पुरानी या टूटी झाड़ू
झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। घर में पुरानी या फिर टूटी झाड़ू रखने से रोग और दरिद्रता आती है। नौकरी में रुकावट, धन का अपव्यय और व्यापार में भी घाटा होता है। ऐसे में शनिवार और अमावस्या को झाड़ू बदलना चाहिए। नई झाड़ू को गुप्त स्थान पर रखना चाहिए और पैर न लगने दें।