Raksha Bandhan 2023 Gift Vastu Tips: भाई-बहन के रिश्ते में दूरियां ला सकते हैं ये गिफ्ट, भूलकर भी न दें ऐसे उपहार

Aug 10, 2023
Astro Panchang
इस साल यानी की वर्ष 2023 में दो दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। लेकिन 30 अगस्त को भद्रा का साया रात के 9 बजे तक बना रहेगा। ऐसे में या तो राखी 9 बजे के बाद से बांधनी शुभ मानी जाएगी या फिर 31 अगस्त को राखी बांधनी शुभ मानी जाएगी। बता दें कि राखी बांधने का मुहूर्त काफी मायने रखता है। वहीं इस त्योहार से जुड़ी कुछ अहम बातें भी हैं।
इन्हीं में से एक बात है कि रक्षाबंधन के दिन जब भाई को बहन द्वारा राखी बांधी जाती है, तो भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है। लेकिन बहन को गिफ्ट देते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गिफ्ट का व्यक्ति के प्रभाव पर पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रक्षाबंधन पर बहन को किस तरह का गिफ्ट देने से बचना चाहिए।
गिफ्ट न करें काले कपड़े
अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी बहन को काले कपड़े गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इस रंग की जगह किसी अन्य रंग के कपड़े गिफ्ट कर दें।
बता दें कि काला रंग नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। इसलिए उपहार के तौर पर काले रंग के कपड़े न दें।