Vastu Tips: बांसुरी का यह आसान उपाय पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी को करेगा दूर

May 24, 2023
Astro Panchang
सनातन शास्त्रों में चार युगों के बारे में बताया गया है। आमतौर पर इन युगों के बारे में हम सभी जानते हैं। इन युगों को सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग हैं। जहां सतयुग के समकालीन भगवान श्रीराम हैं, तो वहीं द्वापर युग के भगवान श्रीकृष्ण थे। भगवान श्रीकृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक और स्थितप्रज्ञ थे। भगवान श्रीकृष्ण को उनके भक्त कई नामों से पुकारते हैं। वहीं श्रीकृष्ण को बांसुरी अतिप्रिय है। मान्यता है कि बाल्याकाल में भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी की धुन राधा रानी को बजाकर सुनाते थे। वहीं उनकी बांसुरी की धुन पर गोपियां सुधबुध भूलकर नृत्य करने लगती थीं।
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में वास्तु दोष को दूर करने के लिए बांसुरी के कई चमत्कारिक उपायों के बारे में बताया गया है। बांसुरी की मदद से आप पारिवारिक कलह व आर्थिक तंगी से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बांसुरी के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
बांसुरी के उपाय
अगर आप अपने करियर या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो आप अपनी दुकान या स्टडी रूम में बांसुरी रख सकते हैं। इस तरह से बांसुरी रखने से आपके जीवन की तमाम समस्याओं का अंत हो जाएगा।
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो प्रतिदिन अपने घर में कम से कम 5 मिनट तक बांसुरी बजाएं। बता दें कि बांसुरी की धन न सिर्फ कान्हा जी को बल्कि राधा रानी को भी अतिप्रिय है। कहते हैं कि बांसुरी की धुन सुनकर श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। वहीं व्यक्ति व उसके घर में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बना रहती है। ऐसे घर में सुख और समृद्धि आने के साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।