Vastu Tips: ये गलतियां घर में नहीं आने देतीं मां लक्ष्मी, जानें Good Luck पाने के अचूक उपाय

May 27, 2026
Astro Panchang
वास्तु शास्त्र में घर में रख-रखाव के तमाम नियमों के बारे में बताया गया है। घर में गलत दिशा में सामान रखने या फिर साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर वास्तु दोष हो सकता है। जिससे घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में अन्य कई ऐसे कारण भी बताए गए हैं, जोकि दरिद्रता की वजह बनते हैं। वहीं वास्तु में घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ सरल उपायों के बारे में भी बताया गया है।
वास्तु के अनुसार दरिद्रता के कारण
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन की दिशा मानी गई है। इसलिए यहां पर भारी सामान जैसे- भारी बक्सा, कूड़ादान, फर्नीचर या फिर शौचालय आदि होने से धन का प्रवाह रुक जाता है।
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में तालाब, बोरिंग या गड्ढा आदि होने से आर्थिक नुकसान व बीमारियां होने की संभावना रहती है।
अगर घर का मुख्य दरवाजा टूटा है, गंदा है, तो भी घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है। वास्तु में काले रंग का दरवाजा या मुख्य द्वार पर अंधेरा होना भी दरिद्रता की वजह बनती है।