Kitchen Vastu Dosh: रसोई घर में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ये 5 चीजें, वरना बढ़ेगी निगेटिव एनर्जी

Jul 04, 2025
Astro Panchang
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर सिर्फ खाना पकाने की जगह नहीं होती है, बल्कि यह घर की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और लक्ष्मी का प्रतीक होती है। रसोई में कुछ निगेटिव या अशुभ चीजें रखी जाएं तो घर में बीमारियां, दरिद्रता और धन की रुकावट पैदा हो सकती हैं। वास्तु के मुताबिक किचन को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है। वहीं अगर आपके किचन में टूटे फूटे बर्तन, इस्तेमाल में न आने वाली वस्तुएं या फिर फालतू का सामान रखा होता है, तो निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको रसोई से फौरन हटा देना चाहिए। वरना आपको अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।
जले और टूटे हुए बर्तन रखना
अगर आप किचन में जले हुए तवे, फूटा पतीला या चटकी हुई हांडी पड़ी है। तो यह सौंदर्यहीनता को बढ़ाने का काम करता है। वहीं ऐसा वास्तु शास्त्र में दरिद्रता का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं टूटे और जले बर्तन रखना घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही इससे धन का प्रवाह रुकता है। ऐसा होने से अनचाहे झगड़े, मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसे बर्तनों को किचन से निकालना अच्छा होता है।
बार-बार उपयोग किया गया तेल
कई बार पुराने या पहले से उपयोग किए हुए जूठे तेल का फिर से इस्तेमाल किया जाता है। जोकि सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह वास्तु के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे घर के वातावरण में बेचैनी लाता है और मां लक्ष्मी की कृपा को रोक देता है। इससे धन संबंधी समस्या हो सकती है और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
पुराने मसाले और सड़ा अनाज
किचन में अगर आप सालों से जमा फालतू मसाले, सड़ी दालें या खराब खाद्य सामग्री रखी हो, तो यह घर की एनर्जी को बासी और रुकी हुई बना देती है। वास्तु के मुताबिक यह अभाव और धन की रुकावट की वजह बनता है। किचन में ऐसा सामान रखने से खर्चे अनियंत्रित होंगे और कीड़े-मकोड़े व गंध भी निगेटिव एनर्जी को जन्म देती है। इसलिए समय-समय पर रसोई घर से ऐसे सामान को हटाना जरूरी है।