Tulsi Ke Upay: घर में इस जगह लगाएं रामा-श्यामा तुलसी, पैसों की तंगी होगी दूर, बरसेगी कृपा

Jan 21, 2026
Astro Panchang
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की खास मान्यता होती है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में भी इस पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं जैसे- श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, श्वेत तुलसी और वन तुलसी आदि। लेकिन आमतौर पर घरों में ज्यादातर रामा और श्यामा तुलसी देखने को मिलती हैं।
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। तुलसी के पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप गलत स्थान पर तुलसी के पौधे को लगाते हैं, तो अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी किस दिशा में लगाना चाहिए और इसके लाभ और वास्तु नियमों के बारे में...
किस दिन लगाएं श्यामा और रामा तुलसी
कुछ विशेष दिनों पर रामा और श्यामा तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन घर में तुलसी लगाने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्ल पक्ष में भी इसे लगाना उत्तम माना गया है। लेकिन ख्याल रखें की शुक्ल पक्ष में भी इन तिथियों पर ही रामा और श्यामा तुलसी घर में लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।
कब नहीं लगानी चाहिए श्यामा और रामा तुलसी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भूलकर भी कुछ तिथियों में घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर और जीवन पर निगेटिव असर पड़ सकता है। एकादशी, शनिवार, रविवार और अष्टमी तिथि को तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। ऐसे में जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी भी आ सकती है। ऐसे में तुलसी लगाते समय दिन का विशेष ख्याल रखना चाहिए।