Vastu Tips For Kitchen: रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से धन-धान्य की नहीं होती कमी, घर आएगा सौभाग्य

Jun 28, 2025
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र की तरह ही वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। बताया जाता है कि जो भी घर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखकर बनाया गया होता है, वहां हमेशा सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में अलग के अलग-अलग स्थानों पर तस्वीर लगाने के नियम और महत्व बताए गए हैं। हम सभी अपने घरों में भगवान की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में किस देवी-देवता की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप घर के किचन में एक तस्वीर लगाते हैं, तो इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
रसोईघर में लगाएं ये तस्वीर
घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
अन्न की नहीं होगी कमी
रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से अन्न का भंडार भरा रहता है। किचन में कभी खाने की कमी नहीं होती है। वास्तु के मुताबिक रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से भोजन की पवित्रता बनी रहती है और परिवार के सदस्यों पर भी कृपा बनी रहती है। वहीं परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छा बना रहता है।
सौभाग्य का होगा आगमन
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से सौभाग्य घर आता है। वहीं परिवार के सदस्यों के बीच किसी चीज की कमी नहीं होती है। हालांकि जिस जगह पर आप मां की तस्वीर लगा रहे हैं, वहां पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। धूल-मिट्टी वाली जगह पर तस्वीर लगाने से अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए रसोईघर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं और उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।