Vastu Tips: सुबह उठकर भूलकर भी न देखें ये चीजें वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा पीछा, बिगड़ने लगेंगे काम

Mar 25, 2025
Astro Panchang
सुबह होते ही एक नए दिन की शुरूआत होती है। हर कोई सुबह यही सोचकर उठता है कि उनका दिन अच्छा और सफलता वाला हो। ऐसे में लोग अपने दिन को शुभ बनाने के लिए अलग-अलग तरह के कार्य करते हैं। जैसे कोई सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेली देखता है, तो कोई ध्यान करता है तो कोई भगवान का नाम लेता है। क्योंकि सुबह उठते ही इन सभी कार्यों को करना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिनको सुबह उठकर गलती से भी नहीं देखना चाहिए। सुबह उठकर इन चीजों को देखने से आपके जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सुबह उठकर गलती से भी नहीं देखना चाहिए।
बंद घड़ी देखना
अगर आपके घर में बंद घड़ी लगी है और आप सुबह उठते ही बंद घड़ी देखते हैं, तो आपके जीवन में रुकावट आ सकती है। या फिर आपके काम अटक सकते हैं। वास्तु में सुबह के समय बंद घड़ी दिखना अशुभ माना जाता है।
झाडू और कूड़ेदान
बता दें कि सुबह उठते ही कूड़ादान या झाड़ू दिखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा होने से आपके जीवन में आर्थिक तंगी आ सकती है।