Vastu Tips: Money की तंगी होगी खत्म, घर में इस जगह रखें Vastu Pyramid, खुल जाएंगे तरक्की के सारे रास्ते

Apr 10, 2026
Astro Panchang
आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है। जिसके कारण घर में निगेटिविटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही हमारी मानसिक स्थिति में भी कोई सुधार नहीं होता है। इसलिए जरूरी होता है कि आप अपने घर के वास्तु को बेहतर करें। साथ ही घर में वास्तु पिरामिड को रखना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसको किस दिशा में रखना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।
जानिए क्या है वास्तु पिरामिड
पिरामिड का अर्थ है ऊर्जा का केंद्र। वास्तु पिरामिड पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है। जो घर के कोने-कोने की पॉजिटिव एनर्जी को सोख लेता है। इसलिए इसको घर में रखना शुभ माना जाता है और इससे कार्यों में भी कोई रुकावट नहीं आती है।
चमत्कारी लाभ
अगर घर में आते ही उदासी या भारीपन महसूस होती है, तो वहां की एनर्जी को पिरामिड शुद्ध करता है।
घर के धन के स्थान या व्यापारिक स्थल पर पिरामिड रखने से आय के स्त्रोत खुलते हैं और बेवजह के खर्चे कम होते हैं।
बच्चों के स्टडी टेबल पर छोटा पिरामिड रखने से फोकस और याददाश्त में सुधार होता है।