Money Plant Tips: मनी प्लांट लगाने से पहले मिट्टी में मिला दीजिए ये चीजें, आर्थिक स्थिति में तेजी से होगा सुधार

Feb 12, 2024
Astro Panchang
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। घर की सजावट से लेकर इसको व्यवस्थित ढंग से रखना बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोईघर से लेकर पौधे रखने के नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में भी बताया गया है। जिनको घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ऐसा ही एक पौधा मनी प्लांट का है। कहा जाता है कि यह पौधा जितना जल्दी बढ़ता है उतना ही शुभ माना जाता है।
बता दें कि मनी प्लांट को लगाने के कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से पहले मिट्टी में क्या डालना शुभ माना जाता है।
ऐसे लगाएं मनी प्लांट का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस पौधे को कभी भी लोहे की टीन या प्लास्टिक की बोतल में नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कांच की बोतल और मिट्टी के गमले में लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उसको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मिट्टी में डालें दूध