Vastu Shastra Upay: तुलसी और शमी का ये चमत्कारिक उपाय, दूर करेगा शनि दोष, मिलेगी पितरों की कृपा

Oct 13, 2025
Astro Panchang
घर को हरा-भरा रखना लगभग हम सभी को पसंद होता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी घर के बाहर या छत पर अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। जिनमें से कुछ पौधे फूल देते हैं तो कुछ पौधे फल वाले होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक लोग अपने घर में शमी और तुलसी का पौधा लगाते हैं। माना जाता है कि इन पौधों को घर पर लगाने से मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही भगवान विष्णु का घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है। शमी और तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाना चाहिए। जिससे कि आपकी सारी परेशानियां हल हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में तुलसी और शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए और इन पौधों को लगाने से क्या लाभ मिलता है।
शमी और तुलसी का पौधा लगाने के लाभ
तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रिय माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वहीं रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने और पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शमी का पेड़ शनि देव से जुड़ा हुआ है और इसको बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शमी का पूजन करने से कुंडली में शनि दोष और अन्य ग्रह दोष दूर होते हैं।
तुलसी और शमी साथ लगाने का लाभ
घर में तुलसी और शमी दोनों पौधे साथ लगाने से जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं।
माना जाता है कि अगर आप दोनों पौधों को साथ में लगाते हैं, तो घर-परिवार में किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं।