Vastu Tips: नारियल के पेड़ में होता है मां लक्ष्मी का वास, जानिए घर पर लगाना शुभ या अशुभ

Dec 25, 2023
Astro Panchang
सनातन धर्म में नारियल का पेड़ लगाता बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसको शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए हर पूजा-पाठ में नारियल को शामिल किया जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक नारियल के पेड़ में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
वहीं बहुत सारे लोग अपने घर के सामने नारियल का पेड़ लगाते हैं। जिससे कि घर के आसपास का वातावरण आकर्षक लगे। अगर आप भी अपने घर के बाहर नारियल के पेड़ लगाने की सोच रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता है या नहीं।
घर के बाहर नारियल का पेड़
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के सामने नारियल का पेड़ लगाना शुभ होता है। इस पेड़ को घर के सामने लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा भी मिल जाता है। इस पेड़ को घर के सामने लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में घर के बाहर नारियल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।
इस दिशा में पेड़ लगाने से नौकरी-व्यापार में लाभ