Vastu Tips: रातों-रात चमकेगा भाग्य, 7 घोड़ों की तस्वीर पर अपनाएं ये Vastu Tips, बरसेगा Money

Apr 27, 2026
Astro Panchang
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखी हर वस्तु और दीवार पर लगी हर तस्वीर हमारे जीवन पर पॉजिटिव या निगेटिव प्रभाव डालती है। इनमें से सबसे प्रभावशाली प्रतीक 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर है। हालांकि अक्सर लोग इसको सिर्फ सजावट की वस्तु समझते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर शक्ति, साहस, सफलता और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने करियर या बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं, तो आपको अपने घर पर 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और नियम क्या है।
जानिए 7 की संख्या और घोड़ों का महत्व
अंक ज्योतिष और हिंदू धर्म में 7 की संख्या को बेहद शुभ माना जाता है। जैसे इंद्रधनुष के सात रंग, सप्तर्षि और सात फेरे आदि। घोड़ों को सौर ऊर्जा का प्रतीक है, जोकि सूर्य के रथ से भी जुड़ा है। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से जीवन में कभी न रुकने वाली सफलता को दिखाते हैं।
किस दिशा में लगानी चाहिए तस्वीर
अगर आप अपने करियर में सम्मान और उन्नति चाहते हैं, तो घर की पूर्व दिशा की दीवार में यह तस्वीर लगानी चाहिए। इससे सरकारी कामों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलता है।
अगर आप कारोबार में नाम बनाना औऱ कमाना चाहते हैं, तो यह तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार में लगाएं। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमती है।