Vastu Tips: घर की ईशान कोण दिशा में शंख रखने से होगी आर्थिक उन्नति, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Jul 27, 2024
Astro Panchang
वास्तु शास्त्र के मुताबिक ईशान कोण दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। ईशान कोण दिशा को उत्तर पूर्व दिशा भी कहा जाता है। साथ ही ईशान कोण दिशा को घर की सबसे शुभ और पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए यदि आप ईशान कोण दिशा में देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने हैं, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इससे जातक के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
आपको बता दें कि ईशान कोण दिशा में शंख रखने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ईशान कोण दिशा में शंख रखने का क्या महत्व होता है और इस दिशा में शंख रखने से क्या फायदा होता है।
जानिए ईशान कोण दिशा का महत्व
धार्मिक मान्यता के मुताबिक ईशान कोण को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं को स्थापित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ईशान कोण दिशा का ग्रह गुरु बृहस्पति से संबंध होता है। वहीं गुरु बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी माना जाता है और यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। ईशान कोण दिशा में तिजोरी रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा पूजा करने और ध्यान लगाने के लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है।
ईशान कोण दिशा में शंख रखने का लाभ