Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे इन 3 चीजों को रखने से घर में आएगी कंगाली, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें वजह

Dec 20, 2025
Astro Panchang
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का किचन वह जगह है, जो पूरे घर की एनर्जी को केंद्रित रखती है। किचन बेहद पवित्र और पॉजिटिव एनर्जी से भरा माना जाता है। यह सिर्फ खाना बनाने का स्थान नहीं बल्कि घर के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की केंद्र भी माना जाता है। किचन में रखी हर चीज और उसकी दिशा का जीवन में सीधा असर पड़ता है। वहीं कुछ लोग किचन में कुछ स्थानों पर जगह सामान रखते हैं और इसको स्टोरेज की जगह भी बना लेते हैं।
महिलाएं मुख्य रूप से किचन के किसी भी कोने में स्टोरेज बना लेती हैं। ऐसा ही एक स्थान किचन सिंक है। महिलाएं किचन सिंक के नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देती हैं, जो पूरे घर पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन सिंक के नीचे कुछ ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए, जिनसे निगेटिव एनर्जी आकर्षित हो। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन सिंक के नीचे कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
किचन सिंक के नीचे कूड़ेदान
कई बार किचन को साफ-सुथरा दिखाने के लिए हम कूड़ेदान को सिंक के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि सिंक जल तत्व से जुड़ा है और जल में वरुण देव का वास माना जाता है।
अगर आप सिंक के नीचे कूड़ेदान को रखती हैं, तो यह शुभ नहीं होता है। इसको वरुण देव का अपमान समझा जाता है। वहीं सिंक के पास मौजूद नाली से आने वाली गंदी ऊर्जा और कूड़े की नकारात्मकता मिलकर अधिक दोष उत्पन्न करती हैं। इसका असर परिवार के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वहीं घर में अचानक खर्च और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।