Astro Upay: दीपक जलाते समय इन नीचे रखें ये अन्न, घर की तिजोरी नहीं होगी खाली

Oct 09, 2023
Astro Panchang
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए हैं। पूजा-अर्चना के दौरान दीपक जलाना अनिवार्य माना जाता है। कहा जाता है कि पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य में अग्नि देव की पूजा की जाती है। वहीं घरों में भी पूजा के दौरान सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
इतना ही नहीं, इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। लेकिन दीपक जलाने के दौरान उसके नीचे अन्न रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दीपक के नीचे किस अन्न को रखना शुभ माना जाता है।
चावल
हिंदू धर्म में चावल को पूजनीय माना जाता है। क्योंकि चावल को पूजा-अर्चना में अक्षत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, दीपक के नीचे चावल रखने से धन-संपदा की कमी नहीं होती है।
उड़द की दाल