Horse Statue Vastu: इस दिशा में रखेंगी घोड़े की मूर्ति तो घर आएगी सुख-संपन्नता, बदल जाएगी किस्मत

Feb 20, 2025
Astro Panchang
घर के वास्तु का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। बताया जाता है कि अगर घर का वास्तु सही हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। वहीं जातक की तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में अगर जातक के घर का वास्तु सही नहीं रहता है, तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा परेशानियां झेलनी पड़ती है। यहां तक की जातक को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप अपने घर का वास्तु सही रखना चाहते हैं, तो आपको घर में घोड़े की मूर्ति को सही दिशा में रखना चाहिए। इससे जातक को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
किस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखें
घर की उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। हंसी-खुशी का माहौल रहता है। व्यक्ति के व्यापार में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो दुकान या ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर रखने से लाभ हो सकता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसके अलावा आप घर की दक्षिण दिशा में घोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इस दिशा में मूर्ति रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
घोड़े की मूर्ति रखने का महत्व