Home Decor Vastu: Career में तरक्की और Money Flow के लिए घर में लगाएं ये तस्वीरें, तुरंत दिखेगा असर

May 04, 2026
Astro Panchang
लिविंग रूप घर का वह हिस्सा होता है, जहां पर सबसे ज्यादा समय बिताया जाता है। लिविंग रूप में ही हम मेहमानों का स्वागत करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस कमरे की दीवारों पर लगी तस्वीरें आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। साथ ही हमारे जीवन और सोच पर भी गहरा असर डालती हैं। अगर सही दिशा में सही तस्वीर लगी हो तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं गलत दिशा और गलत तस्वीर तनाव की वजह बन सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के मुताबिक लिविंग रूप में कौन सी तस्वीरं लगानी शुभ मानी जाती हैं।
दौड़ते हुए 7 घोड़े की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाना प्रभावशाली माना गया है। क्योंकि घोड़े गति, ऊर्जा और सफलता के प्रतीक होते हैं।
इन तस्वीरों को घर पर लगाने से बिजनेस और करियर के तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को हमेशा लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि घोड़ों का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए।