Swapna Shastra: सपने में Flying का मतलब सिर्फ Success नहीं, जानें इसका Deep Spiritual और Freedom कनेक्शन

Jan 19, 2026
Astro Panchang
स्वप्न शास्त्र में व्यक्ति द्वारा देखे जाने वाले तमाम तरह के सपनों के बारे में बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि व्यक्ति को जो भी सपना आता है, उसका कुछ न कुछ मतलब और संकेत जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि किस तरह के सपनों का आना शुभ माना जाता है और किस तरह के सपने अशुभ होते हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिसको देखने के बाद व्यक्ति बहुत ज्यादा डर जाता है।
वहीं कुछ ऐसे सपने होते हैं, जिनको देखने के बाद लोग अधिक खुश हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप सपने में खुद को उड़ते हुए देखते हैं, तो इसका क्या मतलब होता है। क्या यह सपना किस्मत चमकने का संकेत देता है या फिर किसी बड़ी मुसीबत की ओर इशारा करता है।
सपने में खुद को उड़ते हुए देखना
सपने में खुद को उड़ते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने जीवन में कामयाबी हासिल करने वाले हैं। आपको अपने काम, बिजनेस, करियर और जॉब में सफलता मिलने वाली है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को उड़ते हुए देखने का मतलब यह भी है कि आप अपने जीवन में किसी नए काम की शुरूआत करने वाले हैं। जोकि सफलता पूर्वक शुरू होने के साथ आपको इस काम में कामयाबी भी मिलेगी।