Vastu Remedies: घर में सुख-शांति के लिए अपनाएं ये 5 Easy Methods, Career और Health की बाधाएं होंगी दूर

Aug 21, 2026
Astro Panchang
हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहता है। लेकिन अक्सर वास्तु दोष इसकी राह में बड़ी बाधा बन सकते हैं। लोग इन दोषों को सही करने के लिए घरों में तोड़फोड़ करने से घबराते हैं। लेकिन आप बिना किसी तोड़फोड़ के ही अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ सरल और प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का संचार कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
वास्तु दोष का प्रभाव
वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। जो घर या किसी स्थान की ऊर्जा को संतुलित करने के सिद्धांतों पर आधारित होता है। माना जाता है कि अगर किसी घर का निर्माण वास्तु के नियमों के हिसाब से नहीं होता है। तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकते हैं। इन दोषों की वजह से घर में निगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। जिस कारण घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इन समस्याओं में करियर में बाधाएं, सेहत, धन की हानि, पारिवारिक कलह और व्यापार में असफलता आदि शामिल है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वास्तु दोष को दूर करन के लिए घर में तोड़फोड़ करना जरूरी है। जबकि आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।
जानें वास्तु दोष दूर करने के उपाय
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ छोटे और जरूरी बदलाव व उपायों को करके निगेटिव एनर्जी को दूर किया जा सकता है और पॉजिटिविटी लाई जा सकती है। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है।