Astrology Upay: घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से बढ़ने लगती हैं जीवन में परेशानियां, ज्योतिष में बताए गए हैं कई उपाय

Jan 18, 2024
Astro Panchang
सनातन धर्म में घर को मंदिर कहा जाता है। मंदिर में हर व्यक्ति को शांति और सुकून का एहसास होता है। लेकिन कई बार हमें हमारे घर में वह सुकून और शांति नहीं मिल पाती है। जिसकी हम सभी कल्पना करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि घर में बिना वजह लड़ाई-झगड़ा, क्लेश, दुर्घटना या अन्य किसी समस्या के आने की क्या वजह हो सकती है। ऐसा नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है। भले ही नकारात्मक ऊर्जा हमें नहीं दिखती है। लेकिन यह महसूस होती है और इसी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से हमारे साथ काफी कुछ गलत होता रहता है। साथ ही हम उसको सही करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उसके बाद भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं लेती हैं।
ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको घर के उन कोनों के बारे में पता होना चाहिए, जहां पर नकारात्मक ऊर्जा होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं होती हैं। आपको बता दें कि घर में आप जिस जगह पर गंदगी रखेंगे, तो वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी होते हैं, जहां पर कितनी ही सफाई की जाए, लेकिन वहां से नकारात्मक ऊर्जा को नहीं हटाया जा सकता है। हांलाकि ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप नकारात्मक ऊर्जा की ताकत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
बाथरूम
बाथरूम में स्नान करते हैं और साथ ही वहां पर गंदे कपड़ों को रखा जाता है। इसलिए बाथरूम की रोजाना साफ-सफाई करनी चाहिए। लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है। ऐसे में आपको रोजाना सप्ताह में एक बार बाथरूम की साफ-सफाई करनी चाहिए। बाथरूम में गंदे कपड़ों को ढककर रखना चाहिए। साथ ही इसके साथ फिटकरी का एक टुकड़ा रखना न भूलें। हर 15 दिन में उस फिटकरी के टुकड़े को बदलते रहना चाहिए। वहीं पहले वाले फिटकरी के टुकड़े को पानी में घोलकर नाली में बहा देना चाहिए। इस उपाय को करने से आप बाथरुम की नकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
किचन का सिंक