Astrology Tips: ईशान कोण का दोष बना सकता है आपको कंगाल, वास्तु के ये नियम जानें, धन हानि से बचें

Oct 30, 2025
Astro Panchang
वास्तु के मुताबिक घर में मौजूद गलत संरचना या बनावट न सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरे घर को प्रभावित करती है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ती है और वास्तु के मुताबिक पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां पर मिलती है, उस स्थान को ईशान दिशा कहा जाता है। घर में यह जगह ईशान कोण कही जाती है। वास्तु के मुताबिक ईशान कोण पर देवताओं और आध्यात्मिक शक्तियां निवास करती हैं। ईशान कोण घर का सबसे पवित्र कोना माना गया है।
भगवान भोलेनाथ भी उत्तर पूर्व दिशा में रहते हैं और उनका एक नाम ईशान भी है। इसलिए ईशान कोण दिशा को ऊर्जा का स्त्रोत और शक्तिशाली माना गया है। बृहस्पति देव और मोक्षदायी केतु भी इसी दिशा में रहते हैं। इसलिए यह कोण अधिक शुभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कोण के गलत संरचना का कैसे नुकसान उठाना पड़ सकता है।
धन हानि
अगर यह कोण ऊंचा हो तो धन की हानि होती है और उन्नति रुक जाती है। ईशान कोण में उत्तरी दिशा की लंबाई घटने से मकान की गृहस्वामिनी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह दिशा अस्वस्थ, भारी और सूखा आदि हो, तो गृहस्वामिनी को उन्नति के समान धनवृद्धि नहीं हो पाती है।
गंदगी
अगर इस कोण में नगर निकासी, शौचालय या कोई अन्य गंदगी होती है, तो जातक को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्नति में बाधा आती है। इस कोण में सेप्टिक टैंक होने से भी धन हानि होती है। इस दोष को दूर करने के लिए आप टैंक के ढक्कन को लाल रंग से रंगे। इससे दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।