Budhwar Ke Upay: कॅरियर में मनचाही सफलता के लिए करें बुधवार को करें गणेशजी के मंत्रों का जाप, दूर होगी हर बाधा

Jul 31, 2023
Astro Panchang
हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बता दें कि भगवान श्री गणेश को देवताओं का अधिपति माना जाता है। जब भी हम किसी शुभ कार्य की शुरूआत करते हैं तो सबसे पहले प्रथम पूज्य देवता गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता के अनुसार, यदि किसी काम की शुरूआत भगवान गणेश की पूजा से की जाए तो व्यक्ति का काम बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है।
अगर आप भी गणेश जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। शास्त्रों में गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों का उल्लेख मिलता है। इन मंत्रों के जाप से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होता है और आपकी मनोकामना पूरी होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गणेश भगवान के इन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप
श्रीगणेश गायत्री मंत्र
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ।