Vastu Tips: मुख्य द्वार पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, मिलेंगे शुभ परिणाम

Jul 02, 2024
Astro Panchang
बहुत सारे लोग घर के दरवाजे को सजाने व आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की कारीगरी करते है। कुछ लोग दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं, तो कुछ लोग तोरण लगाते हैं। लेकिन अगर आप भी अपने घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगाए हैं। तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगाना सही होता है या नहीं और य़दि घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगा रहे हैं, तो किन नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अुसार, घर के दरवाजे यानी की मेन गेट पर भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि भगवान गेटकीपर नहीं है। वहीं कुछ वास्तु जानकारों की मानें, तो कुछ खास नियमों का पालन करते हुए मां लक्ष्मी, हनुमान जी और गणेश जी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं।
दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाने के नियम
घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी व हनुमान जी की तस्वीर लगाई जा सकती है।
दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाने के दौरान ध्यान रखें कि तस्वीर का साइज बड़ा होना चाहिए और इसको कांच के फ्रेम में रखना चाहिए।