Vastu Tips: घर में लकड़ी का मंदिर रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, घर आएगी शुभता

Aug 09, 2024
Astro Panchang
आपने देखा होगा कि कई घरों में लकड़ी का मंदिर होता है। समय के बदलने के साथ ही घर में लकड़ी का मंदिर रखने का चलन काफी बढ़ गया है। इसकी एक वजह यह भी है कि घरों में स्पेस कम होता है। जिसके कारण लोग घरों में लकड़ी का मंदिर रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर में लकड़ी का मंदिर रखने के जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर में लकड़ी का मंदिर लगाने से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
किस पेड़ की लकड़ियां
अगर आप भी घर पर लकड़ी का मंदिर रखना चाहते हैं, तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि लकड़ी का मंदिर किस लकड़ी से बना है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर के लिए कुछ लकड़ियां शुभ मानी जाती हैं। यदि इन लकड़ियों से घर का मंदिर बनाया जाता है, तो मंदिर शुभ माना जाता है।
पूर्व-पश्चिम दिशा है शुभ
अगर संभव हो तो घर में लकड़ी का मंदिर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। आप जब भी मंदिर में पूजा करें, तो आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। वहीं पीठ पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। वहीं वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्व दिशा के अलावा आप उत्तर दिशा की तरफ भी मंदिर रख सकते हैं।