Vastu Tips: Vastu Dosh से हैं परेशान? Main Door पर बना स्वास्तिक दूर करेगा हर Negative Energy

Jun 18, 2026
Astro Panchang
हिंदू धर्म में स्वास्तिक को भगवान श्रीगणेश का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि स्वास्तिक को घर के मुख्य द्वार पर बनाना बेहद शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा-पाठ या शुभ काम से पहले स्वास्तिक जरूर बनाया जाता है। स्वास्तिक के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वास्तिक हमेशा घर के मुख्य द्वार पर ही क्यों बनाया जाता है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने के पीछे का रहस्य क्या है।
स्वास्तिक बनाने से मिलने वाले लाभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक स्वास्तिक को भगवान श्रीगणेश का स्वरूप माना जाता है। इसलिए स्वास्तिक को घर के मुख्य द्वार पर बनाना शुभ होता है। इससे घर पर कोई संकट नहीं आता है और किसी बाधा का आगमन नहीं होता है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से घर में सुख-शांति और सौभाग्य का आगमन होता है।