टैरो कार्ड 'द फूल' के बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप, क्यों होती हैं विलक्षण क्षमताएं?

May 12, 2020
Astro Panchang
वैसे भविष्य जानने के अनेक अनेक तरीके इस दुनिया में मौजूद हैं, जिनमें हस्त रेखाओं से भविष्य बांचना मस्तक पढ़ना, अंक ज्योतिष, जन्म पत्रिका आदि शामिल हैं। लेकिन इन तरीकों के बीच एक और बेहतरीन भविष्यवक्ता टैरो कार्ड को माना जाता है। टैरो कार्ड रीडिंग में अपनी मेहनत पर यकीन रखने वाले भी भविष्य बताने की क्षमताओं को मानते हैं। आइए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से टैरो कार्ड के समूह के पहले कार्ड 'द फूल' की विशेषताओं और क्षमताओं का बोध कराते हैं।
'द फूल' टैरो कार्ड रनिंग करने पर पता चलता है कि यह एक नई शुरुआत की ओर इशारा करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि 'द फूल' कार्ड 78 टैरो कार्ड्स में से पहला कार्ड है। 'फूल' का मतलब मूर्ख से है, ऐसा मूर्ख जो पूर्णतया खुद की शैली के हिसाब से जीवनयापन करता है। 'द फूल' कार्ड पूरी तरह से तार्किक गुणों का बहिष्कार करता है। अपने जीवन काल में किए गए कार्यों के द्वारा सभी को चकित कर देने का हुनर रखता है।
'द फूल' कार्ड का शीर्षक 'किसी भी चीज की भावना से' है। अंग्रेजी में 'द स्प्रिट ऑफ़ एनीथिंग' भी कहा जाता है। 'द फूल' कार्ड की वैज्ञानिकता को समझने के लिए आपको एक अलग अनुभव के साथ सोचने पर विवश होना होगा। क्योंकि 'द फूल' कार्ड के मुताबिक वह अविष्कारक की भूमिका अदा करते हुए सबको चकित कर देने का माद्दा रखता है।
टैरो कार्ड 'द फुल' भविष्य की कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का द्योतक माना गया है। यह किसी भी तरह के पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए अपनी क्षमताओं के मुताबिक निर्णय बदलने की भूमिका अदा कर सकता है। क्योंकि 'द फूल' टैरो कार्ड की शुरुआत '0' से होती है, इसलिए इसका संबंध आध्यात्म, विचार, व मूर्ख मनुष्य से ज्यादा माना जाता है। लेकिन ऐसा तभी संभव होता है, जब कोई शुभ कार्ड 'द फूल' के साथ मौजूद होता है। शुभ कार्ड यदि साथ ना हो तो यह अज्ञानता, मूर्खता और उन्मादी स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है।