Ashok Dham In Bihar: बिहार के अशोक धाम मंदिर के आप भी कर आएं दर्शन, महाशिवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता

May 09, 2025
Astro Panchang
देश के पूर्वी भाग में स्थित बिहार प्रसिद्ध और ऐतिहासिक राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 12वां सबसे बड़ा राज्य है। वहीं ऐतिहासिक राज्य को बुद्ध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। बिहार ऐतिहासिक चीजों के साथ ही कई धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। बिहार में बोधगया, पटन देवी मंदिर और राजधानी पटना में स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बिहार में स्थित अशोक धाम एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जोकि पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है। सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर अशोक धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्त अशोक धाम पहुंचते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अशोक धाम के बारे में बताने जा रहे हैं।
अशोक धाम
बिहार के लखीसराय जिले में स्थित अशोक धाम भगवान शिव का फेमस और प्राचीन मंदिर है। अशोक धाम को इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। अशोक धाम बिहार की राजधानी पटना से करीब 125 करीब किमी है। वहीं यह बेगूसराय से 44 किमी दूर और बरौनी से करीब 39 किमी की दूरी पर मौजूद है।
धार्मिक मान्यता
बिहार राज्य के लखीसराय में स्थित अशोक धाम मंदिर को लेकर रोचक मान्यता है। बताया जाता है कि अशोक नाम का एक युवक रोजाना गाय-भैंस चराने आया करता था। एक दिन वह युवक अपने स्थानीय दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। तभी उसको शिवलिंग का ऊपरी भाग दिखा। इस घटना के बाद यह मंदिर अपने अस्तित्व में आया और लोग इसको अशोक धाम के नाम से जानते हैं।