Yogini Ekadashi 2023: 14 जून को रखा जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Jun 14, 2023
Astro Panchang
आज यानी की 14 जून 2023 को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। बता दें कि सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में एकादशी का दिन काफी खास माना गया है। ऐसे में अगर आप भी योगिनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो उन्हें व्रत से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं वयोगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा के बारे में...
योगिनी एकादशी शुभ मुहूर्त
आज यानी की 14 जून, बुधवार को योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। एकादशी तिथि की शुरूआत 13 जून को सुबह 09:28 मिनट हो हुई हैं। 14 जून को सुबह 08:48 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। योगिनी एकादशी व्रत का पारण 15 जून को सुबह 08:48 मिनट पर किया जाएगा। बता दें कि 15 जून को व्रत पारण समय सुबह 05:32 मिनट से 08:10 मिनट तक रहेगा।
योगिनी एकादशी पूजन विधि
योगिनी एकादशी पर सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मां लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना करें। भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वहीं मां लक्ष्मी की जातक पर कृपा बनी रहेगी। इस दिन व्रत के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें। साथ ही भगवान विष्णु के नामों का जाप करते रहें।