Char Dham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की शुरू हुई यात्रा, इस तारीख से पहले न करें रजिस्ट्रेशन की गलती

Apr 10, 2023
Astro Panchang
चार धाम की यात्रा नए साल से शुरू हो जाती है। अप्रैल महीने से शुरू होने वाली इस यात्रा का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। बता दें कि पहली यात्रा अप्रैल के महीने से शुरू होती है। वहीं दूसरी यात्रा अक्टूबर के महीने से शुरू होती है। अगर आप भी गर्मियों में यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि यमुनोत्री और गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाना है। साथ ही चार धाम यात्रा कब से शुरू हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री पवित्र जगहें हैं। चार धाम की यात्रा के दौरान लोगों को इन दो तीर्थ स्थलों पर जरूर जाना चाहिए।
चार धाम यात्रा की शुरुआत
महाशिवरात्रि के दिन उत्तराखंड राज्य सरकार ने तारीखों की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने बताया था कि 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र मंदिरों के कपाट खुलेंगे। साथ ही 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा के अनुसार खुलेंगे।
चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन
इस साल चार धाम के लिए उत्तराखंड सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों के अनुसार, चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी तीर्थयात्रियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। हालांकि सरकार ने इसके लिए सख्त कदम भी उठाए हैं। जिसके तहत सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।