Maa Kushmanda: मां कुष्मांडा की पूजा से बरसेगी सुख-समृद्धि, जानें दिव्य कथा और पूजन विधि

Oct 13, 2025
Astro Panchang
नवरात्रि में हम सभी मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं और इन सभी 9 रूपों की अलग-अलग व्याख्या है और अलग कहानी है। इनमें से नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को सृष्टि की रचना करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक कुष्मांडा देवी का नाम संस्कृत के दो शब्द 'कू' यानी छोटा, 'उष्मा' यानी गर्मी और 'अंडा' यानी दैवीय बीज से जुड़कर बना है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां कुष्मांडा को सृष्टि का रचयिता माना जाता है।
मां कुष्मांडा की भी मां दुर्गा की तरह शेर की सवारी करती हैं और सूर्य का तेज अपने साथ लेकर चलती हैं। मां आठ भुजाओं वाली मां शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। मां कुष्मांडा की कहानी बेहद अनोखी है और उनकी शक्ति और समृद्धि की ताकत देती है।
जानिए मां कुष्मांडा की कहानी
कई शास्त्रों में मां कुष्मांडा का जिक्र है, लेकिन इनकी कहानी देवी पुराण में लिखी है। कथा के मुताबिक जब ब्रह्मांड की रचना हुई थी, तब वह अंधकार से भरा हुआ था और पूरी तरह से खाली था। फिर मां कुष्मांडा ने इसको देखा और बस मुस्कुरा दीं। मां की मुस्कुराहट से उस खाली स्थान पर रोशनी का जन्म हुआ था।
इसलिए मां कुष्मांडा को शक्ति और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। जब मां मुस्कुराईं, तो उनकी छवि से रोशनी बनी और यह रोशनी धीरे-धीरे पूरे ब्रह्मांड में फैल गई। फिर सूर्य और अन्य सभी ग्रहों को जन्म हुआ।