Shani Pradosh Vrat 2023: आषाढ़ माह के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर ऐसे करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Jul 01, 2023
Astro Panchang
हर महीने में दो प्रदोष व्रत आते हैं। आज यानी की 1 जुलाई 2023 को आषाढ़ महीने का आखिरी शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। बता दें कि हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद खास माना जाता है। इस व्रत को करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और शनि दोष भी दूर होता है। पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए शनि प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत के समय प्रदोष काल में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है।
मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति शनि प्रदोष का व्रत करता है और भगवान शिव की पूजा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शनि प्रदोष व्रत की पूजा, उपाय और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 30 जून 2023 को रात 01:16 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 1 जुलाई 2023 को रात 11:07 मिनट पर होगी। प्रदोष काल की पूजा भी प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:23 मिनट से रात 09: 24 मिनट कर रहेगी।
शनि प्रदोष व्रत पूजा