Bhagwan Vishnu Ke Naam: भगवान विष्णु क्यों कहलाए नारायण, जानिए श्रीहरि के इन नामों का क्या है अर्थ

Jul 15, 2024
Astro Panchang
जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को कई नामों से पुकारा जाता है। वहीं गुरुवार का दिन श्रीहरि को समर्पित होता है और यह दिन श्रीहरि की पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं दे रहा और उसके काम नहीं बन रहे हैं। तो उसे भगवान श्रीहरि की स्तुति करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, जो भी जातक गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करता है, उसके सभी काम बनने लगते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है।
आपने भगवान विष्णु के कई नाम सुने होंगे। कई धार्मिक ग्रंथों में श्रीहरि को नारायण तो कहीं पर जगत के पालनहार कहा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीहरि विष्णु को नारायण क्यों कहा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान विष्णु को नारायण क्यों कहा जाता है और श्रीहरि के अन्य नामों का क्या अर्थ है।
भगवान विष्णु को क्यों कहते हैं नारायण
पद्म पुराण के मुताबिक भगवान श्रीहरि विष्णु जल में निवास करते हैं। वहीं भगवान विष्णु के अनन्य भक्त देवर्षि नारद उनको 'नारायण' कहते हैं। बता दें कि नारायण का अर्थ है, 'जल जिसका प्रथम अयन हो'। विष्णु पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु क्षीर सागर में निवास करते हैं। इसलिए उनको नारायण कहते हैं। वहीं जल को संस्कृत भाषा में नीर कहते हैं और नारायण शब्द 'नर' जिसका अर्थ है जल और 'अयन' जिसका अर्थ है स्थान, से मिलकर बना है। इस तरह के नारायण का अर्थ हुआ, 'जल जिसका प्रथम अयन यानी की रहने का स्थान हो'। इस वजह से श्रीहरि विष्णु को नारायण कहा जाता है।
अन्य नामों का अर्थ