Lord Dwarkadhish: क्यों बंद हैं भगवान द्वारकाधीश की आंखें, जानिए इसके पीछे का कारण

Aug 13, 2024
Astro Panchang
गुजरात के राजा भोज ने 12वीं शताब्दी में द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण करवाया था। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण की इच्छा से हुआ था। वहीं मुगल सम्राट अकबर ने 16वीं शताब्दी में मंदिर की मरम्मत का कार्य कराया था। यह मंदिर चारधाम में से एक है। द्वारकाधीश मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मंदिर है। यह मंदिर श्रीकृष्ण लीला से जुड़ी कई अहम घटनाओं का स्थल माना जाता है।
वैसे तो अलग-अलग स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। जहां जगन्नाथ पुरी में भगवान श्रीकृष्ण की आंखें बड़ी-बड़ी हैं। तो वहीं द्वारकाधीश भगवान की आंखें बंद हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान द्वारकाधीश की आंखें बंद क्यों हैं।
क्यों बंद हैं भगवान द्वारकाधीश की आंखें
बता दें कि भगवान द्वारकाधीश की बंद आंखें प्रेम का प्रतीक मानी जाती हैं। वहीं प्रेम दृष्टि से परे होता है और द्वारकाधीश अपने भक्तों पर असमी प्रेम की वर्षा करते हैं।
भगवान द्वारकाधीश ध्यान की मुद्रा में हैं। द्वारकाधीश की बंद आंखे भक्तों को ध्यान केंद्रित करने के बारे में बताती हैं।
भगवान द्वारकाधीश की बंद आंखें महानता को दर्शाता है।