Astrology Upay: इन जगहों पर मां लक्ष्मी क्यों नहीं करती हैं वास, हमेशा बनी रहती है आर्थिक तंगी

Nov 05, 2024
Astro Panchang
धन की देवी मां लक्ष्मी की बारे में कहा जाता है कि उनका स्वभाव काफी चंचल होता है। इसी वजह से एक कहावत कही जाती है, 'लक्ष्मी कभी भी एक जगह नहीं टिकती' है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ चंचल स्वभाव होने की वजह से ही मां लक्ष्मी एक स्थान पर नहीं टिकती हैं। बल्कि मां लक्ष्मी के एक जगह पर न टिकने की और भी कई वजहें हैं। हालांकि हर कोई मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पाना चाहता है, जिससे कि उसका घर धन-धान्य से भरा रहे और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन जगहों पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं औऱ इसके पीछे क्या कारण हैं।
इन जगहों पर कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास
जिन घरों में मां-बेटी या बहु का अपमान होता है, या फिर उनको अपशब्द कहे जाते हैं। घर की महिलाओं के साथ हिंसा की जाती है। तो ऐसे भी घरों में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। इन घरों में हमेशा धन की कमी बनी रहती है।
जिन घरों में अपने घर-परिवार की बहु-बेटियों का सम्मान होता है, लेकिन दूसरी महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है। वहां पर भी मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। ऐसे घरों में हमेशा क्लेश का माहौल बना रहता है।
जिन घरो में साफ-सफाई नहीं रहती है या फिर जिन घरों में धन की कमी नहीं होती है, लेकिन उसके बाद भी वह किसी की मदद नहीं करते हैं, या फिर धन का अपव्यय होता है। तो वहीं से मां लक्ष्मी चली जाती हैं।