Surya Arghya Rules: सूर्य को जल देते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान, धन और समृद्धि में होगी वृद्धि

Mar 25, 2025
Astro Panchang
हिंदू संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को रोजाना जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और समृद्धि आती है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को अर्घ्य देने के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से पूजा का प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है। अगर आप सूर्य देव को सही तरीके अर्घ्य देते हैं, तो इससे हमेशा जातक पर सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करने से न सिर्फ मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही इससे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने हैं या पूजा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सूर्य देव को जल अर्पित करने के सही नियम और विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिर झुकाकर दें अर्घ्य
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय आपका सिर झुका होना चाहिए। इस दौरान सूर्य की ओर सीधा न देखें। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सूर्य की सीधी किरण आपकी आंखों पर बुरा असर डाल सकती है। सिर झुकाकर सूर्य देव को जल देने से स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है। इससे मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी बना रहता है। साथ ही यह यह सूर्य देव को सम्मान देने का एक तरीका माना जाता है।
दाहिने पैर की एड़ी को हवा में रखें
सूर्य देव को जल अर्पित करने के दौरान दाहिने पैर की ए़ड़ी को हवा में रखना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और यह जीवन में खुशहाली लाता है। नियमित रूप से सूर्य पूजा करना आध्यात्मिक दृष्टि से भी प्रभावी माना जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि जल अर्पित करने के दौरान आपका दाहिना पैर जमीन को न छुएं।