Famous Shiva Temple: कहां से आता है ये पानी? Bengaluru के इस Shiva Temple में नंदी के मुख से बहती है अखंड जलधारा

Mar 12, 2026
Astro Panchang
देशभर में भगवान शिव के कई फेमस और प्राचीन मंदिर हैं। हर रोज हजारों की संख्या में भक्त इन मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा रहस्यमयी शिव मंदिर है, जहां पर शिवलिंग पर नंदी के मुख से निरंतर जलधारा बहती रहती है। यह जलधारा बिना किसी ज्ञात स्त्रोत के बहती रहती है। बता दें कि यह चमत्कारी और आध्यात्मिक स्थल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में है। यहां पर स्थिल काडू मल्लेश्वर मंदिर के चमत्कार और रहस्य इसको अधिक खास बनाते हैं। ऐसे में आप भी इस मंदिर में पहुंचकर यह चमत्कार खुद अपनी आंखों से देख सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चमत्कारी शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
काडू मल्लेशवर मंदिर
काडू मल्लेशवर मंदिर, दक्षिण भारत का रहस्यमयी शिवधाम है। यह मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना माना जाता है। माना जाता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का स्वरूप है। इस मंदिर का निर्माण मराठा राजा शिवाजी के भाई वेंकोजी ने 17वीं शताब्दी में कराया था। मराठा और द्रविड़ शैली का यह अद्भुत संगम है।
दक्षिणामुख नंदी तीर्थ
काडु मल्लेश्वर मंदिर के पास श्री दक्षिणामुख नंदी तीर्थ कल्याणी क्षेत्र स्थित है। मान्यता है कि जब तक नंदी तीर्थ के दर्शन न किए जाएं, तब तक काडु मल्लेश्वर मंदिर की पूजा अधूरी मानी जाती है।
जलधारा का रहस्य
इस क्षेत्र में नंदी महाराज की प्राचीर पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। नंदी के मुख से लगातार साफ और ठंडा पानी निकला करता है।
यह जलधारा सीधे शिवलिंग पर गिरती है और स्वत: जलाभिषेक करती है।