February Vivah Muhurat 2025: फरवरी महीने की इन 9 तिथियों में होगी शादियां, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Feb 01, 2025
Astro Panchang
साल का दूसरा महीना फरवरी शादी-विवाह के लिए महत्वपूर्ण समय माना जाता है। फरवरी महीने में बसंत पंचमी समेत कई मुहूर्त आते हैं। ऐसे में शादी की योजना बनाना उचित होता है। शादी हिंदू धर्म में एक अहम संस्कार माना जाता है। माना जाता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त में की गई शादी हमेशा सफल रहती है। इसी वजह से लोग हमेशा शुभ मुहूर्त में शादी करने की योजना बनाते हैं। शादी को शुभ और सकारात्मक ग्रहों की स्थिति से जोड़ा जाता है। जीवन की यह नई शुरूआत को सुखमय और समृद्ध बनाने में सहायता करता है।
बता दें कि फरवरी महीने में विवाह के कई शुभ दिन पड़ रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में विवाह करना धार्मिक रूप से फलदायी होने के साथ ही दांपत्य जीवन को भी खुशहाल बनाने में मदद कर सकता है। फरवरी महीने में पड़ने वाले इन शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दंपत्ति के जीवन में प्रेम, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी 2025 में पड़ने वाले शादी के कुछ शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
फरवरी में विवाह का मुहूर्त
फरवरी को प्रेम का महीना कहा जाता है और यह शादी के लिए भी काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। इस दौरान जो शादियां होती हैं, उनके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। फरवरी में शादी के लिए कुछ मुहूर्त शुभ हैं। इन शुभ मुहूर्त में शादी करना बेहद शुभ साबित हो सकता है।
इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व पड़ रहा है। इसको अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब यह हुआ है कि इस दिन अगर बिना किसी मुहूर्त के शादी-विवाह जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं। फरवरी महीने में कुछ शुभ तिथियां 07, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी है। इस तिथियों में शादी करना बेहद शुभ हो सकता है।