Palampur Famous Temple: पालमपुर के शिव मंदिर में जाने से मिलेगी मन को असीम शांति, दशानन से है इसका कनेक्शन

Jun 03, 2025
Astro Panchang
कई बार हम सभी घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां से लौटने के बाद मन को काफी शांति मिले। साथ ही जिन चीजों की वजह से लंबे समय से परेशानी चल रही है, उसका भी हल मिल सके। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, इस जगह का नाम पालमपुर है। पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। आज के समय में पालमपुर एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। जहां पर सुकून और शांति की तलाश में दूर-दूर से लोग आते हैं। साथ ही पालमपुर में फेमस शिव मंदिर भी है। ऐसे में अगर आप भी पालमपुर आ रहे हैं, तो आपको इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।
जानिए क्यों फेमस है पालमपुर
हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बसा पालमपुर एक छोटा सा गांव है। पालमपुर को 'उत्तर भारत की चाय की राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। यह गांव धौलाधार पर्वत की विशाल श्रृंखलाओं से घिरा है। वहीं हरे-भरे बागान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
ताशी जोंग मठ
अगर आप लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ से परेशान हैं और आध्यात्मिक ध्यान लगाने के लिए किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आप पालमपुर को ताशी जोंग मठ आ सकते हैं। इस मठ में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।