Kali Temple Delhi: नवरात्रि में करें दिल्ली के इन फेमस काली माता मंदिर के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

Apr 24, 2023
Astro Panchang
देशभर में नवरात्रि के मौके पर सभी मंदिरों को अच्छे से सजाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक लोग देवी महाकाली की पूजा अर्चना करते हैं। सनातन धर्म में मां काली का विशेष महत्व है। इनके प्रचंड स्वरूप की कल्पना मात्र से ही रोम-रोम कांप उठता है। कहा जाता है कि महाकाली की साधना करने वाले साधक को अष्ट सिद्धि की प्राप्ति होती है।
हालांकि यह भी सच है कि सच्चे मन से मां काली की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में अगर आ भी मां काली के अनन्य भक्त हैं तो देश की राजधानी दिल्ली में मां काली के कई मंदिर मौजूद हैं। आपको इन मंदिरों में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि मां काली के इन फेमस मंदिरों के बारे में...
काली मंदिर
दिल्ली के चितरंजन पार्क में काली मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे दिल से मां काली की आराधना करता है, उसको जल्द ही अच्छे फल की प्राप्ति होती है। बता दें कि एक राजपूत परिवार चार पीढ़ियों से इस मंदिर की सेवा कर रहा है। इस जगह को अंग्रेजों के समय में हसनपुर कहा जाता था। माता रानी की मूर्ति होने के कारण इस जगह काली भैरों के मंदिर की स्थापना की गई। इस मंदिर में हर रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा नवरात्रि के मौके पर भी यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
काली बाड़ी मंदिर