Mangalwar ke totke: मंगलवार को आजमाएं ये चमत्कारिक टोटके, धन और वैवाहिक जीवन में आएगी संपन्नता

Mangalwar ke totke: मंगलवार को आजमाएं ये चमत्कारिक टोटके, धन और वैवाहिक जीवन में आएगी संपन्नता

हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। मंगलवार का दिन हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव का स्वभाव उग्र होता है। वहीं जब कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और उसे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। लेकिन जब कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं होती है। तब कष्ट, दुर्घटना और पारिवारिक कलह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में मंगल को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय और टोटके बताए गए हैं। इन उपायों को कर व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही मंगल के अच्छे होने पर दोष, भय, संकट, रोग और स्वास्थ्य आदि की समस्याओं से भी निजात मिलती है। 


मंगल दोष

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति पर मंगल दोष होता है। उसे मंगलवार के दिन लाल कपड़े में नारियल बांधकर किसी नदी में या हनुमान मंदिर रख दें। ऐसा 7 मंगलवार तक लगातार करना चाहिए। मंगलवार को इस उपाय को करने से व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है और मंगल दोष भी दूर होता है।


परिवार में सुख-शांति

परिवार में सुख-शांति के लिए हर मंगलवार को घर के बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर मिठाई खिलाना चाहिए। अगर आपका बड़ा भाई नहीं है तो बड़े भाई जैसे किसी व्यक्ति का आशीर्वाद ले सकते हैं।  मंगल का प्रभाव बड़े भाई में बना रहता है और बड़े भाई का आशीर्वाद स्वयं मंगल देव का आशीर्वाद माना जाता है। ऐसा करने से भाईचारा बने रहने के साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 


21 मंगलवार करें ये उपाय
मंगलवार को हनुमानजी के मंदर जाकर उनके दर्शन कर गुड़ चना और बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा 21 मंगलवार तक करने से आर्थिक समृद्धि होने के साथ ही जीवन में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं।

धन समृद्धि के उपाय
मंगलवार के दिन लाल गाय को रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के दौरान ध्यान रखें कि दीपक में बत्ती लाल रंग की हो। अगर लाल बत्ती नहीं है तो उसमें थोड़ा सा ला सिंदूर डाल दें। इसके बाद एक स्थान पर बैठकर हनुमान बाहुक और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। 21 दिनों तक नियमित ऐसा करने से धन समृद्धि के शुभ योग बनते हैं और सभी प्रकार के भय दूर होते हैं।

मांगलिक दोष के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगलवार के दिन रोटी में गुड़ की डली को लपेटकर लाल गाय को खिला दें। यह उपाय करने से मांगलिक दोष दूर होता है और व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है। मंगलवार के दिन गाय और बंदरों की सेवा करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होती हैं।
शेयर करें: