Goddess Lakshmi Mantra: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? Friday को जपें ये Lakshmi Mantra, कर्ज और दरिद्रता से मिलेगी मुक्ति

May 05, 2026
Astro Panchang
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। मां लक्ष्मी की कृपा होने पर जातक को कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है। वहीं जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं आप पूजा के समय मां लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जाप करके उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इन मंत्रों का जाप करने से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मां लक्ष्मी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
बीज मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं
मां लक्ष्मी का यह मंत्र भले ही छोटा सा है, लेकिन यह मंत्र बेहद शक्तिशाली माना जाता है। अगर आप रोजाना इस आसान मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
महालक्ष्मी मंत्र
"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः"