Shaktipeeth in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में स्थित हैं तीन शक्तिपीठ, जहां दिखेगा इतिहास और भक्ति का संगम

Jun 16, 2025
Astro Panchang
देशभर में कई प्राचीन और फेमस देवी मंदिर हैं, जिनकी महिमा विश्व विख्यात है। माता सती के जिन स्थानों पर अंग गिरे, वहां पर शक्तिपीठ बन गए। भारत में ऐसे 52 शक्तिपीठ हैं। वहीं नवरात्रि के मौके पर लोग मंदिरों या शक्तिपीठ के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं या फिर यहां जा रहे हैं, तो आप मध्यप्रदेश के शक्तिपीठ मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में तीन शक्तिपीठ हैं। जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको मध्य प्रदेश के शक्तिपीठों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एमपी का प्राचीन शक्तिपीठ
मध्य प्रदेश में आप माता दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर तीन शक्तिपीठों की बहुत मान्यता है और इनको काफी पवित्र माना जाता है। यह तीन शक्तिपीठ हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, शोण नर्मदा शक्तिपीठ और मैहर माता मंदिर है।
हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ है। मान्यता है कि यहां पर माता सती की कोहनी गिरी थी। यह मंदिर रुद्र सागर तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित है। धार्मिक मान्यता है कि माता दिन में गुजरात और रात में उज्जैन में वास करती हैं।